दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर। जरूरतमंदों की दीपावली को खुशियों से भरने एवं उनको भी दीपावली पर्व खुशियों से मनाने हेतु शहर के जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग ने हर साल की तरह इस साल भी दीपावली से पहले ही हर जरूरतमंद बच्चे बुजुर्ग पुरुष महिला दिव्यांग जनों को दीपावली बनाने के लिए हर वह सामग्री जिसकी उसको जरूरत है वह संस्था द्वारा वितरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि पिछले आठ साल से जरूरतमंद बच्चे वृद्धजनों के साथ खुशियों की दीपावली मनाने वाली संस्था जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों ने इस बार 200 से ज्यादा बच्चों एवं 200 से अधिक बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। संस्था के सदस्यों ने दीपावली के पूर्व एक सप्ताह न सिर्फ पूरा दिन उनके साथ बिताया, बल्कि बच्चों एवं बुजुर्गों को उनकी जरूरतों की चीजें देने के साथ ही उनकी पसंद का नाश्ता भी कराया।
संस्था द्वारा 5 नवम्बर से 9 नवम्बर तक प्रतिदिन अलग अलग स्थानों जिसमें दुर्ग वृद्धा आश्रम, अनाथ महिला हॉस्पिटल, भिलाई वृद्धा आश्रम, बाल आश्रम के साथ साथ दुर्ग भिलाई के सभी फुटपाथों में जाकर बच्चे, बुजुर्गों महिलाओं को दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु नये कपड़े, मिठाई, नमकीन, फटाखे, साबुन, निरमा, एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण किए। इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, आशीष मेश्राम, राजेन्द्र ताम्रकार, अर्जित शुक्ला, सुजल शर्मा, प्रकाश कश्यप, अख्तर खान, अंकेश पेशवानी, मृदुल गुप्ता, रूपल गुप्ता, ऋषि गुप्ता, मोहित पुरोहित, वाशु शर्मा, वेदांत शर्मा, संजय सेन, अनस खान, हर्ष पाण्डेय, मोंटू गुप्ता, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, शुभम सेन, भागवत पटेल, हेमंत ढीमर, प्रकाश ठाकुर, सार्थक शर्मा, मोक्ष शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।