दुर्ग

17 से राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा
11-Nov-2026 5:20 PM
17 से राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा

 दुर्ग, 11 नवंबर। सनशाइन क्रिकेट अकादमी द्वारा अंडर-19 स्वर्गीय हिमांशु मंडले की स्मृति में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्रिकेट का आयोजन सुराना कॉलेज के मैदान पर 17 नवंबर को किया जा रहा है। सनशाइन क्रिकेट अकादमी के सचिव मिनहाजुद्दीन ने जानकारी दिए कि आगामी 17 से 25 नवंबर तक सुराना कॉलेज केलाबाड़ी के मैदान पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की प्रमुख टीमों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 25000, द्वितीय पुरस्कार15000 दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बल्लेबाज और प्रत्येक मैच पर मैन ऑफ द मैच के अलावा मैन ऑफ द सीरीज का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। सनशाइन क्रिकेट अकादमी द्वारा विगत 35 वर्षों से सुराना कॉलेज केलाबाड़ी दुर्ग के मैदान पर किया जाता रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से अकादमी के खिलाड़ी वरिष्ठ खिलाड़ी शिव मंडले, सुरेंद्र साहू, अजय तेजवानी, आनंद शर्मा, सुमित मिश्रा, इमरान खान, अमित मिश्रा, फरदीन हुसैन के अलावा अन्य खिलाड़ी पूरा योगदान रहेगा। फाइनल मैच 25 नवंबर को खेला जाएगा।


अन्य पोस्ट