दुर्ग
नाबालिग बालिका लापता
21-Sep-2026 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 सितंबर। पढ़ाई छोडक़र उजाला भवन में काम करने जाने वाली नाबालिग लडक़ी घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 137 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी का पिता ललित कुमार साहू गार्ड की ड्यूटी करता है। उसकी 16 वर्षीय लडक़ी पढ़ाई छोडक़र उजाला भवन में काम करने जाती थी। प्रतिदिन की तरह वह 17 सितंबर को 11 बजे उजाला भवन अपने काम पर गई हुई थी। जब वह कम पर से रात 11 बजे तक घर नहीं आई तब उसकी खोजबीन की गई। दुकानदार ने बताया कि उसकी लडक़ी शाम लगभग 6.30 बजे दुकान से बिना बताए कहीं निकली है और वापस नहीं आई है। परिवार वालों को शक है कि लडक़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे