दुर्ग

74 मालवाहकों पर कार्रवाई
13-Jun-2026 5:01 PM
74 मालवाहकों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जून
। सडक़ दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 74 माल वाहक वाहनों पर कार्रवाई की गई। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी परिवहन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पिछले 1 सप्ताह के दौरान 74 माल वाहक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए सडक़ सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस ने बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रतिदिन सुबह 6 से ग्रामीण क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पॉइंट स्थापित कर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी एवं यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट