दुर्ग
वाहन की टक्कर से गाय की मौत
05-Jun-2026 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून। सडक़ पार कर रही गाय को चार पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी इससे गाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 281, 325 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि सौरभ देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख का दायित्व निर्वहन करता है। 3 जून की रात को 11.30 बजे मेन रोड में अपने साथी अनूप मरकाम के साथ ग्रीन चौक की ओर जा रहा था। सत्यम बेकरी के पास पहुंचा था उसी समय ग्रीन चौक से राजेंद्र चौक की ओर आ रही वाहन सीजी 04 क्यु एम 5231 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सडक़ पार कर रही गाय को टक्कर मार दी, इससे गाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


