दुर्ग
मोबाइल हैक कर लाखों की धोखाधड़ी, जुर्म
30-May-2026 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 मई। मोबाइल में आए मैसेज को खोलकर देखना प्रार्थी को भारी पड़ गया। अज्ञात मोबाइल धारक ने प्रार्थी के बैंक खाते से 1,99,500 रुपए पार कर दिए। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी महेंद्र कुमार देशलहरा ठेकेदारी का काम करता है, वह शंकर नगर दुर्ग निवासी है। 22 मई को उसके मोबाइल पर गूगल अपडेट का मैसेज आया हुआ था। उस मैसेज को मोबाइल में खोलकर देखने पर उसका मोबाइल हैक हो गया एवं उसके खाते से 22 मई की सुबह से 23 मई की शाम तक में कुल 1,99,500 रुपए अलग-अलग किस्तों में निकल गए। प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


