दुर्ग

ऑनलाइन सट्टा, फरार आरोपी गिरफ्तार
28-Feb-2026 7:00 PM
ऑनलाइन सट्टा, फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 फरवरी।
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरोह पर पूर्व में पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी पकड़े गए हैं। इस प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई थी। पुलिस ने फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अशरफ नगर तकिया पारा स्थित एक मकान में भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान हार जीत पर ऑनलाइन रुपए का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एलइडी टीवी पर मैच प्रसारण चालू कर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया था। टीम को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से लैपटॉप, एलइडी टीवी, 4 मोबाइल, डीवीआर चार्जर, जियो सेटअप बॉक्स, वाई-फाई उपकरण तथा नगदी 5000 रुपए को जब्त किया था। इस प्रकरण में फरार आरोपी साहिल कुरैशी उर्फ सोनू निवासी अशरफ नगर तकिया पारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट