दुर्ग

भारती विवि में साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम
20-Feb-2026 7:06 PM
भारती विवि में साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 फरवरी। भारती विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, उनके खतरों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करना था। इस अवसर पर  मुख्य वक्ता  डॉ. संकल्प राय आईपीएस ने अपने व्याख्यान में बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और  आम नागरिक जिसमें विद्यार्थी भी शामिल है इसके  शिकार हो रहे हैं। उन्होंने फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक लिंक, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, पहचान की चोरी तथा साइबर बुलिंग जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. राय ने  विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव जैसे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक नही करने, अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने तथा केवल सुरक्षित एवं विश्वसनीय वेबसाइट का ही उपयोग करने, भी दिए।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करना चाहिए।  विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, डायरेक्टर डॉ. घनश्याम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. स्वाति पाण्डेय की भूमिका रही। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए सामुदायिक भ्रमण एवं सर्वेक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षुओं ने घर-घर जाकर  ग्रामीणों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति एवं शैक्षणिक परिस्थितियों की जानकारी एकत्रित की, जिससे प्रशिक्षुओं को ग्रामीण परिवेश एवं शिक्षा की वास्तविक चुनौतियों को समझने एवं आकलन करने का अवसर प्राप्त हुआ।  उक्त उपक्रम में डॉ. मनोज मोर्या, डॉ. अखिलेश सेन, डॉ. प्रभा गिरी, डॉ. नीलम त्रेहन, डॉ. दुर्गा श्रीवास्तव,सुश्री नीतू साहू ने  विद्यार्थियों के साथ सहभागिता दी।


अन्य पोस्ट