दुर्ग
ट्रेन से कटे युवक का मिली लाश
18-Feb-2026 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 फरवरी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटे युवक का शव मिला है। जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके वारिसान की पतासाजी कर रही है। पुलिस ने बताया कि लगभग 30 वर्ष के युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला है। ट्रेन की चपेट में आने से मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया था। अज्ञात मृतक ने ब्लू एवं हॉफ व्हाइट कलर का जींस एवं कत्थई रंग का फुल शर्ट पहना हुआ है। उसके छोटे-छोटे बाल है और उसकी ऊंचाई 5 फीट 3 इंच है। जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक संतलाल परते ने बताया कि मृतक के पास रायपुर से डोंगरगढ़ तक की यात्रा का टिकट मिला है। पुलिस उसके परिवार वालों की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


