दुर्ग

मासूम से रेप के विरोध में समाज उतरा सडक़ पर, निकाली मशाल रैली
17-Apr-2026 9:58 PM
मासूम से रेप के विरोध में समाज उतरा सडक़ पर, निकाली मशाल रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 अप्रैल। दुर्ग जिले के उतई  में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए रेप के मामले को लेकर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में नगर साहू समाज एवं सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज ने एकजुट होकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल रैली निकाली।

कल शाम 6 बजे बंजारी मंदिर में सभी समाज के लोग एकत्रित हुए, जहां से थाना उतई तक मशाल रैली निकाली गई । इसके बाद मिनी माता चौक पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आरोपी को फांसी या कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। रैली में मुख्य रूप से नगर पंचायत उतई अध्यक्ष  सरस्वती नरेंद्र साहू,पार्षद सोनू राजपूत, डिकेंड हिरवानी, सतीश,क्रांति सेना अध्यक्ष ऋषि साहू,बीजेपी मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट