दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 अप्रैल। थाना मोहन नगर के उरला क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान शैलेंद्र सागरवंशी (30 वर्ष), निवासी रामनगर उरला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 30 पौवा देसी मसाला शराब जिसकी कीमत लगभग 3000 थी को बरामद किया गया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर के आगे धमधा नाका के पास बैग में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी केशव कौशले, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक राजेश्वर साहू और आरक्षक कमलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


