दुर्ग

मासूम से रेप व हत्या का प्रयास, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग, ज्ञापन सौंपा
17-Apr-2026 4:47 PM
मासूम से रेप व हत्या का प्रयास, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग, ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 अप्रैल। नगर पंचायत उतई के बंजारी पारा में एक बालिका के साथ रेप एवं हत्या के प्रयास के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ महार/महरा समाज जिला दुर्ग इकाई द्वारा उतई थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से राज्य के गृहमंत्री और दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक के नाम भी आवेदन प्रेषित किया गया। थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शुभम सिंह बमभोले, दिनेश मेश्राम, सुनील बम्बोड़े, दिगेश्वर अंगारे, शशि अग्रवाल, धनराज सोनवानी, मूलचंद चोपडिय़ा, जितेंद्र मेश्राम, हरीश पटेल, मनोज कामड़े, सुरेंद्र कामड़े, पीयूष सिंह, नीरज कामड़े, विमला कामड़े, अनिता कौशिक, लता अंगारे, लीला अग्रवाल, भुनेश्वरी अग्रवाल, ममता महार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट