दुर्ग

किसानों और मनरेगा मजदूरों के हक में कांग्रेस का जगह-जगह चक्काजाम
31-Jan-2026 9:22 PM
किसानों और मनरेगा मजदूरों के हक में कांग्रेस का जगह-जगह चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जनवरी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किसानों और मनरेगा श्रमिकों के हक में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस द्वारा जिले में 7 जगहों पर सांकेतिक चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें शामिल कांग्रेस नेताओं ने सरकार को किसान व श्रमिक विरोधी बताते चेतावनी दी कि धान खरीदी समय सीमा नहीं बढ़ाने व मनरेगा पूरी तरह बहाल नहीं करने वे व्यापक स्तर पर उग्र आंदोलन करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा किसान व मजदूर भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों व मनरेगा श्रमिकों के साथ किसानों की धान खरीदी की समय-सीमा तत्काल बढ़ाने, मनरेगा कानून को बंद करने और रोजगार से वंचित रखने की भाजपा सरकार की साजिश बताते हुए सरकार की किसान-विरोधी एवं श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश प्रकट किया।
 सभी स्थानों पर आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक रहा, किंतु सरकार के खिलाफ तेवर बेहद आक्रामक नजर आया। बजरंग चौक, सेलूद पाटन-जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही बड़ी संख्या में एकत्र हुए। और हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर किसानों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। सडक़ के दोनों ओर बैठकर सांकेतिक चक्काजाम कर धान खरीदी की तिथि बढ़ाने तथा मनरेगा को पुन: पूर्ण रूप से लागू करने की मांग उठाई।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जानबूझकर किसानों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उमदा रोड, भिलाई-3 में यहां कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर धान खरीदी की धीमी प्रक्रिया और मनरेगा बंद करने की साजिश को उजागर किया। मनरेगा श्रमिकों ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अहिंसक आंदोलन का संदेश दिया और रोजगार बहाली की मांग रखी। अंडा चौक में अनुशासित धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी पीड़ा साझा की। सरकार से तत्काल धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि किसान-विरोधी सरकार नहीं चलेगी  बस स्टैंड, अहिवारा में कांग्रेसजन किसानों व मनरेगा श्रमिको के साथ प्रतीकात्मक चक्काजाम कर आम नागरिकों को आंदोलन के उद्देश्य से अवगत कराया गया और पर्चे वितरित कर किसानों और मनरेगा श्रमिकों के हक में एकजुट होने की अपील की गई, चक्काजाम के दौरान मालवाहक यातायात बाधित रही परंतु जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

हाई स्कूल तरुण सांस्कृतिक भवन के पास, जामुल में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा और मजदूरों से रोजगार छीनना भाजपा सरकार की अमानवीय नीति है, जिसे  कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। बाजार चौक, बोरी में हुए धरने को व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का भी समर्थन मिला। स्टेशन चौक, कुम्हारी सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर धान खरीदी मामले व मनरेगा को बंद करने के खिलाफ सांकेतिक चक्काजाम करते नजर आए।
इस दौरान सेलूद में आशीष वर्मा, राजेश ठाकुर, मोहन साहू, अशोक साहू, देवकुमार निषाद, ललित सिन्हा, विष्णु चंद्राकर, संतोषी तिवारी, जयश्री वर्मा, नोमीन ठाकुर, पवन पटेल, छोटू बघेल, रूपचंद साहू, पुरुषोत्तम तिवारी, उमेश साहू, निर्मल कोसरे, कृष्णा चंद्राकर,सुजीत बघेल, श्रीकांत वर्मा, डॉ. अशोक देशलहरा, नरेंद्र वर्मा, विनोद कुमार, मनोज मढऱीया सहित बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक, किसान एवं कांग्रेसजन मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट