दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने केंद्रीय नेतृत्व, विजयी प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों और उनके नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास को समर्पित है।
उन्होंने बिहार चुनाव में छपरा और बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाये गए थे उन दोनों ही विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी की विजयी हुई है। बिहार चुनाव में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने लगातार 15 दिनों तक सघन जनसंपर्क किये और मतदाताओं भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील करते रहे। यादव समाज से आने के कारण उन्हें पार्टी ने बिहार में बड़ी जिम्मेदारी दिए थे। चुनाव में छपरा और बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के साथ ही साथ सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाए।
दीपावली के दूसरे दिन से ही गांव गांव में सघन जनसंपर्क किये, इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्र में समाज, व्यापारिक संगठन, समूह की बैठक लेकर उनसे संवाद किए। शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की बिहार चुनाव के जारी नतीजे में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। छपरा विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती छोटी कुमारी और बनियापुर विधानसभा के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को जनता ने अपार जनसमर्थन देकर भाजपा पर विश्वास जताया है।
विकास और विश्वास की जीत है- जितेन्द्र वर्मा
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशियां बांटी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में एकतरफा जनादेश देकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर अपना अनमोल विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये केवल गठबंधन की जीत नहीं, बल्कि बिहार की मेहनतकश जनता की आकांक्षाओं, उम्मीदों और बेहतर भविष्य के प्रति उनके विश्वास की जीत है।


