दुर्ग

श्रीराम सिंधी पंचायत ने किया टीआई का स्वागत
23-Aug-2025 5:02 PM
श्रीराम सिंधी पंचायत ने किया टीआई का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अगस्त।
 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा कुछ दिनों पहले वैशाली नगर नया थाने का लोकर्पण किया गया था।  शुक्रवार को श्रीराम सिंधी पंचायत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप पवानी  एवं उनकी टीम द्वारा थानाप्रभारी अमित अंडानी का स्वागत किया गया। दिलीप पवानी ने कहा कि वैशाली नगर में थाने की बहुत जरूरत थी हम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का आभार व्यक्त करते हैं ।श्री राम सिंधी पंचायत वैशाली नगर कार्यकारिणी टीम से प्रकाश मदनानी,धर्मदास बत्रा,मोहनलाल कुकरेजा,मनोहर कृष्णानी ,मनोज मखीजा, गोपी राजपलानी, महेश आहुजा द्वारा  स्वागत  किया ।


अन्य पोस्ट