दुर्ग

सिपाही ने की खुदकुशी जांच में जुटी पुलिस
08-Aug-2025 10:25 PM
सिपाही ने की खुदकुशी  जांच में जुटी पुलिस

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

दुर्ग, 8 अगस्त। न्यू पुलिस लाइन दुर्ग में तैनात नव आरक्षक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र साहू (40 वर्ष) अनुकंपा नियुक्ति पर आरक्षक के पद पर कार्यरत था। 6 अगस्त की शाम को जब उसकी पत्नी जब घर पहुंची तो किचन में फांसी पर लटके हुए देखा। पद्मनाभपुर पुलिस ने मृतक के ससुर की सूचना पर से मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। नव आरक्षक द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि मृतक सुरेंद्र साहू एचपी 3 न्यू पुलिस लाइन दुर्ग में परिवार के साथ रहता था। वह बुधवार की दोपहर 12 बजे अपनी पत्नी को राखी के लिए मायके छोड़कर आया था। इसके बाद सुरेंद्र साहू ने पत्नी को 4 बजे फोन करके उसे लेने आने की बात कही थी। इसके बाद पत्नी ने जब पुन: फोन लगाया तो सुरेंद्र ने फोन नहीं उठाया था। शाम तक सुरेंद्र से बात नहीं हो पाने पर उसकी पत्नी घर पहुंची थी। घर पहुंचने पर उसने देखा कि सुरेंद्र साहू किचन में सीलिंग फैन के सहारे फांसी पर लटका हुआ हैं। इस बार सुरेंद्र की पत्नी ने अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी।

पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक के ससुर एन.के. साहू ने पद्मनाभपुर थाने में मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके स्थल पर पहुंची।पुलिस ने बताया कि यह आत्मघाती कदम उठाने के पहले आरक्षक द्वारा नई नायलॉन रस्सी खरीदी थी। इसके बाद घर आकर उसी से फांसी का फंदा बनाया और लटक गया था। दोपहर से लेकर शाम 6 बजे तक मृतक घर पर अकेला था। फिलहाल पुलिस कारणों की पतासाजी में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट