दुर्ग

भिलाई से 8 यात्री श्रीराम लला दर्शन के लिए रवाना
07-Aug-2025 8:49 PM
भिलाई से 8 यात्री श्रीराम लला दर्शन के लिए रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 अगस्त।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद केंद्र शासन की कल्याणकारी योजना श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई थी जिसके तहत विभिन्न स्थानों से सभी प्रदेशों से सीधे अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या धाम में श्री राम लला के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

इसी योजना के तहत राजनांदगांव से चलकर सीधे अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन बुधवार को दुर्ग स्टेशन पहुंची। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं समाज कल्याण विभाग अधिकारी शरद दुबे के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम से 8 दर्शनाथी डाली ताम्रकार, छगन लाल साहू, अनीता साहू, नरेन्द्र कुमार, हेमंत साहू, संगीता साहू, मनटोरा बाई एवं सुरेशचंद सवार हुए इस ट्रेन को दुर्ग रेलवे स्टेशन से आगे रवाना करने के लिए दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाई और ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना किया।
 


अन्य पोस्ट