दुर्ग
जिले में अब तक 62.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
27-Jun-2025 5:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 जून। जिले में 1 से 26 जून तक 62.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 167.2 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 24.2 मिमी. धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 17.8 मिमी, तहसील अहिवारा में 44.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 52.2 मिमी और तहसील दुर्ग में 66.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 26 जून को तहसील दुर्ग में 6.7 मिमी, तहसील धमधा में 6.2 मिमी, तहसील पाटन में 83.2 मिमी, तहसील बोरी में 3.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 1.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


