दुर्ग
खालसा कॉलेज ने मना योग दिवस
24-Jun-2025 5:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 जून। खालसा कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर 18 जून से 21 जून तक प्रात: 10.30 से 11.30 तक योग अभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें योग अभ्यास के साथ-साथ इस वर्ष की थीम योग- एक पृथ्वी एक स्वस्थ पर आधारित स्वास्थ्य मुल्क जीवन शैली पर चर्चा किया गया। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा प्राप्त सूचना अनुरूप योग संगम एवं हरित योग के थीम पर महाविद्यालय में योगाभ्यास के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का संपादन किया गया जिसमें प्राचार्य सहित समस्त अध्यापकों ने गुलमोहर, नीम, बादाम, अमरुद जैसे गुणकारी पौधों को कॉलेज परिसर में रोपित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


