दुर्ग
गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और सडक़ की उचित तराई पर जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जून। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर व निगम अधिकारी और ठेकेदार के साथ कैलाश नगर पहुँची। उन्होंने सीसी सडक़ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपअभियंता पंकज साहू,पटरीपार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा,जिंतेंद्र सिंह राजपूत सहित आदि मौजूद रहें।
महापौर ने बताया कि कैलाश नगर में सीसी सडक़ निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सीसी सडक़ निर्माण स्थल पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और सडक़ की उचित तराई पर जोर दिया है। निरीक्षण के दौरान,मेयर ने ठेकेदार को सडक़ निर्माण के नियमों का पालन करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सडक़ निर्माण के बाद उचित तराई की जाए और सडक़ को मजबूती देने के लिए की दिशा में कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि सडक़ निर्माण के दौरान सुरक्षा के सभी उपाय किए जाए। निरीक्षण के दौरान सीसी सडक़ निर्माण में गुणवत्ता की कमी न रहें। उन्होंने ठेकेदारों को इन कमियों को दूर करने और सडक़ निर्माण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। बता दे कि सीसी सडक़ निर्माण कार्य, जो कि अधोसंरचना विकास योजना के तहत किया जा रहा है, एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य शहर में बेहतर सडक़ प्रदान करना है। महापौर ने यह भी कहा कि सीसी सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता एक महत्वपूर्ण कारक है। गुणवत्तापूर्ण सडक़ निर्माण से सडक़ की उम्र बढ़ेगी और यह यातायात के लिए सुरक्षित होगी!


