दुर्ग

राहुल के जन्मदिन पर अस्पताल में फल वितरित
20-Jun-2025 4:21 PM
राहुल के जन्मदिन पर अस्पताल में फल वितरित

दुर्ग, 20 जून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर प्रात:काल अरुण वोरा ने दूरभाष के माध्यम से राहुल गांधी से बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर शहर व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जि़ला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण कर जन्मदिवस को सादगी व सेवा भाव से मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, गया पटेल, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए।


अन्य पोस्ट