दुर्ग

शादी का झांसा, रेप, अपराध दर्ज
22-May-2025 4:18 PM
शादी का झांसा, रेप, अपराध दर्ज

दुर्ग, 22 मई। किशोरी के साथ शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ मोहन नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है।  किशोरी ने शिकायत की है कि आरोपी सुभाष नगर निवासी विक्रम सिंह राजपूत के साथ उसकी जान पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे बहला फुसला कर लॉज में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। इस पर पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है। मोहन नगर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मोहन नगर थाना प्रभारी केशव राम कोसले ने बताया कि पीडि़ता ने बताई है कि एक डेढ़ माह पूर्व आरोपी उसे स्टेशन के पास स्थित ऋषि लॉज लेकर गया था और वहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। इस पर पुलिस लॉज में पहुंचकर एंट्री रजिस्टर खंगाल रही है और लॉज में ठहरने वालों की जानकारी ले रही है।


अन्य पोस्ट