दुर्ग

भारतमाला परियोजना : बिना अनुमति जमीन अधिग्रहित, शिकायत
26-Apr-2025 4:24 PM
भारतमाला परियोजना : बिना अनुमति जमीन अधिग्रहित, शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अप्रैल।
भारतमाला परियोजना के लिए  किसान से अनुमति लिए बिना  ही उसकी जमीन अधिग्रहित कर ली। यही नहीं उन्हें इसकी सूचना भी नहीं दी है। मामले एक प्रभावित महिला कृषक ने जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की है उन्होंने अधिग्रहित की गई। उक्त भूमि का उचित मुआवजा दिलाने मांग की है।

शिकायतकर्ता ग्राम थनौद निवासी कचरा पिता हटोई जिला प्रशासन को सौंपे गए आवेदन में बताया है कि उनकी कृषि भूमि जिसका खसरा क्रमांक 1653/2 एवं रकबा 0.23 हेक्टेयर ग्राम थनौद में है जिसमें वे कृषि कार्य करती हूं, उनकी उक्त कृषि भूमि का लगभग 500 वर्गमीटर भाग को भारतमाला परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहण किया गया है, जिसकी मौखिक जानकारी 6 माह पूर्व भूतपूर्व ग्राम पटवारी द्वारा दी गई थी, जिसकी पुष्टि भू अर्जन विभाग, जिला-दुर्ग के माध्यम से की थी, किन्तु उनकी कृषि भूमि का अधिग्रहण बिना उनकी जानकारी एवं सहमति लिये किया गया है और न ही आज तक उन्हें लिखित रूप से कोई पत्राचार किया गया है। उनकी उक्त कृषि भूमि में पूल के लिए स्तंभों (कॉलम) का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है, उक्त कृत्य की शिकायत उन्होंने वर्तमान में पदस्थ ग्राम पटवारी  एवं भू अर्जन विभाग में की थी मगर इसके बावजूद आज तक उनसे किसी प्रकार का लिखित में पत्राचार नहीं किया गया है। वहीं उनकी कृषि भूमि के अधिग्रहण की जानकारी उन्हें दी गई और न ही किसी प्रकार के मुआवजे की बात कही गई है। उनके द्वारा जानकारी चाहे जाने पर उन्हें किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। उन्होंने मांग किया है कि उनकी उक्त कृषि भूमि के अधिग्रहण की उन्हें जानकारी प्रदान की जाए एवं उनकी अधिग्रहित भूमि की उचित मुआवजा दिलवाई जाए।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत बोरीगारका सरपंच चुमन लाल यादव ने शिकायत किया है कि उतई-रिसामा मार्ग सडक चौड़ीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। इसमें ग्राम पंचायत बोरीगारका से होकर गुजरने वाली इस सडक़ किनारे ग्राम की बस्ती में नाली निर्माण का कार्य अपुर्ण छोड़ दिया गया है, कई जगहों में नाली अधूरा है तो कही नाली को ढका नहीं गया है।  गाय एवं अन्य जानवर इसमें घुस जाते है एवं अन्य दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इसकी जानकारी भी पूर्व में विभाग को दे दिया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक इसकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने जल्द अधूरे छोड़े गए निर्माण कार्य को पूरा कराने मांग की है।

 


अन्य पोस्ट