दुर्ग

पड़ोसन के कुत्ते ने काटा, पड़ोसी ने बच्चे का सिर फोड़ा, एफआईआर
03-Feb-2026 9:39 PM
पड़ोसन के कुत्ते ने काटा, पड़ोसी ने बच्चे का सिर फोड़ा, एफआईआर

भिलाई नगर, 3 फरवरी। भिलाई के जामुल और सुपेला थानांतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में घायल बच्चे के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पहली घटना में जहां जामुल थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में पड़ोसी आंटी के पालतू कुत्ते ने बच्चे को काट घायल कर दिया, वहीं सीट पर गेंद निकाल रहे बच्चे का पड़ोसी ने पत्थर मार सिर फोड़ दिया, जिसकी रिपोर्ट सुपेला थाना में दर्ज करवाई गई है।

जामुल पुलिस ने बताया कि मिन्टु सिंह की रिपोर्ट पर पड़ोसी बंगाली आंटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 291 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मिंटू ने शिकायत में बताया कि वार्ड 21 सांई मंदिर के पास ढांचा भवन कुरूद स्थित घर के पास उसका लडक़ा उत्कर्ष सिंह (10 वर्ष) सांई मंदिर के पास खेलने गया था। वापस आते समय दोपहर 3 बजे उत्कर्ष के चीखने व रोने की आवाज सुनकर सिंह दम्पति बाहर निकले तो देखे कि पड़ोस की रहने वाली आंटी के पालतू कुत्ते ने भौंकते हुए उत्कर्ष के बांये पैर में घुटने के नीचे पीछे साईड काट लिया है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि हिना क्षत्रयि की रिपोर्ट पर राजा देवांगन के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 रेश्ने आवास एलआईजी क्वार्टर निवासी हिना ने शिकायत की है कि दोपहर करीब 2 बजे उनका लडक़ा रितेश (7 वर्ष) शीट के उपर खड़ा होकर रो रहा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। खेलते समय बेटे की गेंद पड़ोसी के शीट पर चली गई। जिसे लेने शीट के उपर चढ़ा तो ब्लॉक के नीचे रहने वाले राजा देवांगन ने गाली देते हुए लडक़े को पत्थर से सिर मे मार दिया। जब हिना ने विरोध जताया तो राजा गाली देकर जान से मारने की धमकी दे भाग गया।


अन्य पोस्ट