दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अप्रैल। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के 3 वार्डों में सीमेंटीकरण सडक़ बनाने की शासन से स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने स्थानीय पार्षद व नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। विधायक के पहल से शहर के सभी कच्ची सडक़ों को दुरुस्त करने लगातार कार्य किया जा रहा है। नागरिकों के मांग अनुरूप विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति विष्णुदेव साय सरकार में मिल रही है।
क्षेत्र की जनता ने सडक़ खराब होने के कारण आने जाने में हो रही समस्या से अवगत कराते हुए सीसी रोड की मांग किये थे, जिससे आवागमन बेहतर हो सके। विधायक गजेन्द्र यादव ने सडक़ बनने की नागरिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा की विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है।
आज हुए भूमिपूजन में वार्ड 2 में दो स्थान पर, वार्ड 3 में दो स्थान और वार्ड 51 में एक स्थान पर सीमेंटीकरण सडक़ बनाया जायेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकों ने पार्षद के साथ विधायक गजेन्द्र यादव का स्वागत कर सडक़ बनाने आभार जताये। इस दौरान एमआईसी मेंबर नरेंद्र बंजारे, पार्षद साजन जोसेफ, गोविन्द देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, दिलीप साहू, सुमन वर्मा, अमित पटेल, उत्तम साहू, अक्षत झा, राहुल दीक्षित, पीयूष मालवीय, किशोर अहिरवार, विपिन चावड़ा, अजय नारायण, नवीन साहू, मनोज सोनी उपस्थित रहे।
विधायक ने की गौशाला में सेवा
चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिन शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने गौशाला में सेवा किये, गायों को चना गुड़ और हरा चारा खिलाये और सभी को गौ सेवा के लिए प्रेरित किए। इस दौरान एक कार्यकर्त्ता का जन्मदिन भी मनाया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि गौशाला में गायों की सेवा और संरक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, जो भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। गौशाला गायों की देखभाल और संरक्षण किया जाता है। विधायक गजेन्द्र यादव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन के अवसर पर गौशाला पहुंचकर अपनी सेवा जरूर देवें। एक दिन की सेवा से गौ माता का आशीर्वाद मिलेगा और उनके लिए हरा चारा की व्यवस्था भी हो जाएगी। इसकी शुरुआत आज एक भाजपा कार्यकर्त्ता के जन्मदिन के साथ की गई। उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए और गायों को हरा चारा खिलाये और गौशाला में गौ माता की सेवा के लिए दान भी दिए।