दुर्ग

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया नेता प्रतिपक्ष एव सांसद का स्वागत
11-Jul-2022 3:47 PM
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया नेता प्रतिपक्ष एव सांसद का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 जुलाई। 
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के भतीजे के शादी समारोह में शामिल होने पाटन पहुंचे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ शासन माननीय  धरम लाल कौशिक  एव दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय  विजय बघेल जी का स्वागत भारतीय जनता पार्टी पाटन के कार्यकर्ताओं द्वारा रेस्टहाउस पाटन में भब्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला पंचायत के सदस्य हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत योगेश निक्की भाले, मध्य मंडल महामंत्री हरिशंकर साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, तहसील साहू समाज के अध्यक्ष दिनेश साहू, धनराज साहू, दिलीप साहू,  महिला मोर्चा के अध्यक्ष  निशा सोनी, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रानी केशव बंछोर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुणाल शर्मा युवा मोर्चा के जिला मंत्री केवल देवांगन, हर्ष भाले, होरीलाल देवांगन, जयंत वर्मा, सहित भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट