दुर्ग

धनोरा के प्राथमिक शाला में जन सहयोग से थाली दिए
11-Jul-2022 3:46 PM
धनोरा के प्राथमिक शाला में जन सहयोग से थाली दिए

उतई, 11 जुलाई।  स्व  रजभान साहू  के स्मृति में पुत्र  लक्ष्मण बाबा  मनसुखा साहू  गुलाब साहू  द्वारा शा. प्रा.शाला धनोरा के बच्चों के मध्यान भोजन करने के लिए जन सहयोग के बतौर 35 नग स्टिल थाली प्रदान किया गया। शाप्रा शाला धनोरा परिवार सादर धन्यवाद प्रेषित किया, यह एक अच्छा पहल है।

विदित हो कि शा. प्रा.शाला धनोरा में जन से स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। सहयोगी पालको शिक्षकों द्वारा ऐसे सहयोग की परंपरा की शुरुआत एक नेक कार्य के रूप में जारी रखने आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला के प्रधान पाठिका  सांग मैडम मति सुमन प्रधान टिकेन्दर कुमार यदू , कमलेश साहू, मनसुखा साहू, गुलाब साहू, मनोज कुमार, पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे, यह जानकारी लक्ष्मण बाबा ने दी।
 


अन्य पोस्ट