दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को रायपुर में सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में निषाद (केंवट) समाज के द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर के लिखें पुस्तक शौर्य की प्रतिमूर्ति बिलासा देवी केवट एवं दण्डकारण्य के गांधी इंदरू केवट का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने दुर्गा प्रसाद पारकर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इस कार्यक्रम में लगभग 8 हजार से अधिक लोगों से भरा स्टेडियम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सरकार के द्वारा समस्त मछुआरा समाज के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे (कृषि एवं मछली पालन मंत्री), एम.आर. निषाद (अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड), अमरजीत भगत संस्कृति मंत्री, गिरीश देवांगन (अध्यक्ष खनिज विकास निगम), एजाज ढेबर (महापौर नगर पालिक निगम रायपुर), शकुंतला साहू (विधायक एवं संसदीय सचिव), छत्तीसगढ़ निषाद समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, गुण्डरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए।
दुर्ग जिला से इस कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग जिला निषाद समाज के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद एवं पदाधिकारी, एल.एल. निषाद (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत), उदयराम पारकर, बद्रीप्रसाद पारकर, शैलेन्द्र कुमार पारकर (प्रधान पाठक), प्रदीप कुमार पारकर, दिनेश निषाद, भगवानी पारकर, फूलसिंह पारकर बेलौदी उपस्थित रहे।
दुर्गा प्रसाद पारकर को इस उपलब्धि के लिए डुमन लाल ध्रुव धमतरी, रामेश्वर निषाद, आयुष निषाद, जितेंद्र निषाद, मीना, जयंती, नमिता, मनीषा निषाद, तिलेश्वरी, रजनी, माया आदि ने बधाई दी है।