दुर्ग

बीएड द्विवर्षीय दूरवर्ती पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 को
08-Jul-2022 3:21 PM
बीएड द्विवर्षीय दूरवर्ती पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 को

भिलाई नगर, 8 जुलाई। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा संचालित बीएड द्विवर्षीय दूरवर्ती पाठ्यक्रम के सतर्् 2022-23 में प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई रविवार को आयोजित की जाएगी।
दुर्ग संभाग में दुर्ग, राजनांदगाँव, कवर्धा, बेमेतरा व बालोद जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को इस प्रवेश परीक्षा का केन्द्र बनाया गया है। क्षेत्रीय समन्वयक दुर्ग डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि बीएड के दूरवर्ती पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन देने वाले अभ्यर्थी 10 जुलाई के बाद अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि पर अपने प्रवेश पत्र में उल्लेखित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा समय के आधा घंटा पूर्व पहुँचें तथा कैलकुलेटर व मोबाईल परीक्षा हॉल में वर्जित रहेगा।
 


अन्य पोस्ट