दुर्ग

रात को आया फोन, जान से मारने की धमकी देते हुए बुलाया श्मशान, जुर्म दर्ज
08-Jul-2022 3:18 PM
रात को आया फोन, जान से मारने की धमकी देते हुए बुलाया श्मशान, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 8 जुलाई । छावनी थाना क्षेत्र में अज्ञात कॉलर ने फोन कर एक युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए श्मशान घाट बुलाया। भयभीत युवक ने थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
छावनी पुलिस ने बताया कि दुर्गापारा वार्ड-35 आशादीप कालोनी हनुमान मंदिर के सामने कैम्प-2 निवासी भारत साहू (30 वर्ष) को रात्रि करीब पौने 10 बजे बजे अज्ञात मोबाईल नंबर से फोन आया जिसमें अज्ञात कॉलर ने बिना कुछ पूछे गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाला उसे कुरूद के श्मशान घाट पर बुला रहा था। फोन काल से भयभीत भारत की शिकायत पर अज्ञात कॉलर के खिलाफ धारा 507 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।


अन्य पोस्ट