दुर्ग

परिवार सोता रहा, पड़ोस की छत से चोर घुसा और लाखों के जेवर पार
08-Jul-2022 2:12 PM
परिवार सोता रहा, पड़ोस की छत से चोर घुसा और लाखों के जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जुलाई।
सुपेला के भीम नगर में सेन परिवार घर में सोता रहा और पड़ोसी की छत से अज्ञात चोर उनके घर घुसा और लाखों के जेवरात ले गया। पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस ने जानकारी दी कि भीम नगर सुपेला बद्री कबाड़ी के सामने निवासी पवन सेन (57 वर्ष) का घर के पास ही सेलून है। बीती रात सेन परिवार भोजन कर सो रहा था। उनकी लडक़ी मंजू श्रीवास रात्रि लगभग 2 बजे उठी तो देखा कि घर के अंदर रखी आलमारी का दरवाजा खुला हुआ है। उसने माता द्रोपदी, पिता पवन और भाई सुनील को उठाया। आलमारी चेक करने पर सारे जेवरात गायब थे।

पवन ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोर पड़ोसी रेहान के छत से उनके घर उतरा और चोरी कर लिया है। आलमारी के लाकर में रखी सोने की चैन 12 ग्राम, झुमका साढ़े 10 ग्राम, नेकलेस 12 ग्राम, सोने की पत्ती 9 नग 10 ग्राम, सोने का हार, दो मंगलसूत्र, ईयरिंग 4 ग्राम, अंगुठी 4 ग्राम, सोने की कनछणी 5 ग्राम, सोने का झुमका 8 ग्राम, सोने की फुल्ली, दो चांदी की पायजेब 4 तोला, चांदी की पायल 4 जोडी़ 20 ग्राम, चांदी का बाजू बंध, बिछिया अज्ञात चोर ले गया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट