दुर्ग

दर्जनों दुकानों से 8 किलो प्रतिबंधित झिल्ली कैरी बैग जब्त, जुर्माना
07-Jul-2022 2:35 PM
दर्जनों दुकानों से 8 किलो प्रतिबंधित झिल्ली कैरी बैग जब्त, जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 जुलाई।
नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा, क्षेत्र के दर्जनों दुकानों पर छापेमारी कार्यवाही की गई। इस दौरान गणेश ट्रेडर्स, सद्गुरू किराना स्टोर्स, सोनी पूजा सामग्री, कैलाश किराना स्टोर, जैन स्टोर्स, आयुष उपभोक्ता एवं शुभम किराना स्टोर्स पर कार्यवाही करते हुये 8 किलोग्राम प्रतिबंधित झिल्ली कैरी बैग जब्त किया गया एवं 13700 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।

उल्लेखनीय है कि 1-7-2022 से शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। परंतु इसके पश्चात भी मनमानी कर प्लास्टिक का क्रय -विक्रय एवं उपयोग किये जाने की सूचना निगम प्रशासन को प्राप्त हो रही थी। जिसके पश्चात निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गये।

संपूर्ण कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग की धर-पकड़ करने 62 दुकानों की संघन जांच की गयी। निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक  बीनू वर्मा, सफाई दरोगा  रामगोपाल चन्द्राकर, कौशल तिवारी, सृष्टि चन्द्राकर द्वारा उपरोक्त कार्य संपादित किया गया। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई है।


अन्य पोस्ट