दुर्ग

भारती विवि कैम्पस ड्राइव का आयोजन, 35 विद्यार्थियों का हुआ चयन
05-Jul-2022 3:19 PM
भारती विवि कैम्पस ड्राइव का आयोजन, 35 विद्यार्थियों का हुआ चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जुलाई।
भारती विश्वविद्यालय में बीटेक एवं डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए केम्पस ड्राइव का आयोजन भारती विश्वविद्यालय दुर्ग ने अपनी सफलता के शिखर में नया सोपान जोड़ते हुए ऑफ केंपस का आयोजन कराया। इस ऑफ केंपस में बीटेक एवं डिप्लोमा (यांत्रिकी, विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन इंजिनियरिंग) के 35 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

चयन की प्रक्रिया दो चरणों पर आधारित थी। प्रथम चरण में टैक्निकल इंटरव्यू के चयनित छात्रों का दूसरे चरण में व्यक्तिगत इंटरव्यू के माध्यम से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते ेहुए चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज मैनेजिंग डायरेक्टर (कुलाधिपति)सुशील चन्द्राकर, ज्वाईट डायरेक्टर जय चन्द्राकर, कुलपति डॉ. एचके पाठक, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, रजिस्टार भारती कॉलेज घनश्याम साहू, प्रो. डीसी परसाईं, एवं डॉ. एसके ताम्रकार ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और योग्यता का परिणाम है। प्लेसमेंट के आयोजन में कॉलेज के प्लेसमेंट अधिकारी योगेश कुमार देशमुख एवं प्राध्यापक नितिष चंद्राकर, निधि सोनी, क्रितिका का सहयोग रहा।
 


अन्य पोस्ट