दुर्ग

50 से अधिक अवैध प्लाटिंग को निगम ने किया ध्वस्त
03-Jul-2022 3:59 PM
50 से अधिक अवैध प्लाटिंग को निगम ने किया ध्वस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जुलाई।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्रातंर्गत ग्राम उमदा शराब दुकान के पीछे बड़ी संख्या में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसकी शिकायत लगातार निगम प्रशासन को मिल रही थी। कल निगम प्रशासन के तोडू दस्ता द्वारा 50 से अधिक अवैध प्लाटिंग पर मार्किंग पोल को नष्ट  किया गया। साथ ही मार्ग संरचना को भी ध्वस्त किया गया।  उक्त कार्रवाई निगम आयुक्त  कीर्तिमान सिंह राठौर के निर्देश पर किया गया।

श्री राठौर ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सभी अवैध प्लाटिंग धारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील कि जाती है कि भू-खण्ड क्रय करने के पूर्व कॉलोनाईजर जमीन के आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण एवं निगम प्रशासन से संबंधित दस्तावेजों की जांच अवश्य करा लेवे । जिससे भविष्य में परेशानी ना हो। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकासचंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई है।
 


अन्य पोस्ट