दुर्ग

भाजयुमो ने फूंका आतंकवाद का पुतला
03-Jul-2022 3:29 PM
भाजयुमो ने फूंका आतंकवाद का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 3 जुलाई।
भाजपा युवा मोर्चा एवं स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा कल शाम अमित मिश्रा, जयंत शर्मा के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।
ज्ञात हो कि उदयपुर, राजस्थान में दर्जी कन्हैया लाल साहू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से देश भर में आक्रोश है।अमित मिश्रा ने कहा कि  देश के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दूषित करने का प्रयास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है। देश की एकता और अखंडता को तोडऩे की साजिश की जा रही है। ऐसे में हम सभी देशवासी चाहते हैं कि इस घटना की सीबीआई जांच हो, और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। समाचार पत्रों व मीडिया से ज्ञात हुआ है कि दर्जी कन्हैया की हत्या के दोनों अपराधी आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं। नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया गया एवं कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि  दी गयी ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, सुपेला मंडल महामंत्री तुगेन्द्र सिंह, राजकुमार जायसवाल, किसान मोर्चा रोहित यादव, विनोद चेलक, शिवनारायण गुप्ता, गुरजीत सिंह, नासीर भाई, कृष्णा राव, राजकुमार शास्त्री नंदे, दिनेश सिंह, अवतार सिंह, ऋषि कुमार, जितेंद्र मौर्य, संजय शुक्ला, संजय पारख, मोनीष काले, चिन्ना, छगन साहू, कैलाश, अमित मंडावी, पिंटू, गुड्डू, रमेश कुमार, कुणाल,  सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपास्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट