दुर्ग

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
03-Jul-2022 2:52 PM
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 3 जुलाई। मारपीट की घटना के बाद प्रार्थिया के पति द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने का जिम्मेदार ठहराते हुए खुर्सीपार पुलिस ने आत्मदाह के लिए प्रेरित करने के आरोप में राजेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया असगरी बेगम निवासी एचएससीएल कॉलोनी खुर्सीपार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि  असगरी बेगम एवं उसके पति शेख नियाज 40 वर्ष के साथ पड़ोस में ही रहने वाले रमेश सिंह व राजेश सिंह के साथ 30 जून को विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी रमेश सिंह एवं राजेश सिंह द्वारा असगरी को चरित्रहीन बता कर उसके व उसके पति के साथ मारपीट की गई थी। पत्नी को चरित्रहीन बताने व मारपीट किए जाने  से शेख नियाज को काफी सदमा लगा था और उसने आधी रात को घर में लगे फैन के हुक से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी थी।

इस मामले में आरोपी राजेश सिंह उर्फ छोटू 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दूसरा आरोपी रमेश केंद्रीय जेल में निहित है।
 


अन्य पोस्ट