दुर्ग

बच्ची से कोटवार ने की रेप की कोशिश
03-Jul-2022 12:43 PM
बच्ची से कोटवार ने की रेप की कोशिश

भयभीत परिजन 4 दिन बाद पहुंचे थाने, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जुलाई।
उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का प्रयास करने वाले ग्राम कोटवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उतई पुलिस के मुताबिक 4 वर्षीय बालिका अपने घर के पास खेल रही थी, तब थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम के कोटवार आरोपी लोकेश सोनवानी (50 वर्ष) उस मासूम को उठाकर खेत में ले गया और बलात्कार का प्रयास करने के बाद घर लाकर छोड़ दिया। घटना 4 दिन पूर्व की बताई गई है।

बच्ची ने अपनी तकलीफ परिजनों को बताया, परंतु परिजन ग्राम कोटवार के प्रभाव को देखते हुए शांत थे। बच्ची के साथ बुरा करने वाले ग्राम कोटवार के खिलाफ शिकायत करने के लिए 4 दिन तक हिम्मत जुटाने के बाद शनिवार को थाने पहुंचकर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कोटवार लोकेश सोनवानी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट