दुर्ग

कन्हैया लाल की हत्या, भाजयुमो ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
01-Jul-2022 3:13 PM
कन्हैया लाल की हत्या, भाजयुमो ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग, 1 जुलाई।  उदयपुर में निर्दोष कन्हैयालाल की ह्रदय विदारक हत्या को अंजाम देने वाले  अपराधियों को कठोर दंड देने की मांग करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-दुर्ग ने  राष्ट्रपति के नाम दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले एक मासूम व निर्दोष कन्हैयालाल जो सिलाई कर अपना व अपने घर परिवार का भरणपोषण करता था उसका हत्या कर दिया गया। एक मासूम व्यक्ति का सर कलम कर मौत के घाट उतार देने दिल दहला देने वाली घटना है इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री द्वय तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, राहुल दीवान, अमित पटेल, चंद्रकांत साहू, योगेश साहू,डुमेंद्र देशमुख, राहुलभट्ट, नारायण दत्त तिवारी, विपिन चावड़ा, रितेश शर्मा, राजा यादव, दीपक सिन्हा, ईश्वर देवांगन, कुमावत,,राहुल पाटिल,कुंदन साहू,अनिकेत यादव,गोपू पटेल आदि उपस्तिथ थे।
 


अन्य पोस्ट