दुर्ग
मेडिकल छात्रा से छेडख़ानी व मानसिक प्रताडऩा के आरोप में डॉ. रथ गिरफ्तार
29-Jun-2022 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
परिजनों के समझाने पर भी नहीं माने थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 जून। आज सुबह भिलाई नगर पुलिस ने सेक्टर 09 अस्पताल आईसीयू के पूर्व प्रभारी वर्तमान में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक पी.के.रथ को मेडिकल छात्रा के साथ छेडख़ानी व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल की छात्रा की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने विगत दिनों धारा 354 ,509 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। बताया जाता है कि छात्रा के परिजनों ने इस मामले में डॉ. पी के रथ को समझाने का काफी प्रयास किया था, किन्तु डॉ. रथ अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे