दुर्ग
पाइप लाइन में लीकेज मरम्मत शुरू
28-Jun-2022 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
टाउनशिप में कल नहीं आएगा पानी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 जून। भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर सेवा विभाग के द्वारा बीएसएनएल चौक सेक्टर-4 के पास 250 मिमी व्यास पाइप लाइन में लीकेज का सुधार कार्य आज से प्रारंभ किए जाने की वजह से इस्टर्न ग्रिड को पूर्णत: बंद करना पड़ा है, जिसके कारण टाउनशिप में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-1 से सेक्टर-6 तक 29 जून तक नियमित पानी सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे