दुर्ग
अवैध शराब जब्त, 3 गिरफ्तार
28-Jun-2022 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 जून। आबकारी विभाग ने अलग-अलग जगहों से शराब जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर रोकथाम की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत आबकारी टीम द्वारा लीलाधर यादव गुडय़ारी तहसील पाटन के पास से 188 नग पाव देशी मदिरा, होटल मार्क क्लब रिसोर्ट रिसाली भिलाई में बिरेन्दर ठाकुर व मैनेजर जटा शंकर पाठक द्वारा बिना लायसेंस के क्लब बार का संचालन करते पाए जाने पर विदेशी मदिरा विभिन्न ब्राण्डों के कुल 14.370 बल्क लीटर तथा बीयर के कुल 9.850 बल्क लीटर जब्त किया।
गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


