दुर्ग
अमरनाथ दर्शन के लिए पहला जत्था दुर्ग से रवाना
28-Jun-2022 2:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 जून। आज दोपहर सवा 12 बजे दुर्ग से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। इस अवसर पर मौजूद कई बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने जत्थे में शामिल 35 लोगों का अभिनंदन कर उन्हें रवाना किया।
यह जत्था 1 जुलाई को अमरनाथ के पहले समूह में दर्शन करेगा तथा मां वैष्णोदेवी का भी दर्शन करने के पश्चात 8 जुलाई को वापस दुर्ग लौटेगा।
इस जत्थे में पंकज कुमार सिंह, के त्रिमलेशन, शरद मालवीय, बीके हरमुख, दीपक कुमार पटेल, मुकेश सिंह, रमाकांत साहू, रंधीर कुमार, श्रीकांत रजक सहित अन्य यात्रियों का जोरदार गाजे-बाजे के साथ माला पहनाकर रवाना किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे