दुर्ग

गांव का सर्वांगीण एवं चहुंमुखी विकास करना ही हमारा उद्देश्य है- ताम्रध्वज
24-Jun-2022 6:53 PM
गांव का सर्वांगीण एवं चहुंमुखी विकास करना ही हमारा उद्देश्य है- ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 24 जून। दु
र्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों में भी विभिन्न विकास कार्यों के सौगात क्षेत्र के विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की और इसके साथ जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को भी सुना।

करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण की जनता के बीच पहुंच कर विधायक ताम्रध्वज साहू ने विभिन्न गावों में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। गांव की जनता की विभिन्न मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के  ग्राम  बोरिगरका में 13 लाख, ग्राम कतरो में 25 लाख, ग्राम घुघुसिडीह में 26 लाख ,ग्राम मंचादुर में 1 करोड़ ,ग्राम चिरपोटी में 25 लाख, ग्राम मतवारी में 15 लाख,ग्राम रिसामा में  25 लाख एवं ग्राम अंडा में 25 लाख कार्यो का भूमिपूजन लोकार्पण मंत्री जी द्वारा किया गया।  गांवो में लाखों के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही त्वरित रूप से लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित कर गावों की जनता के बीच पहुंचे और उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण का प्रयास भी किया। 

श्री साहू ने ग्राम मंचादुर में शाला प्रवेश उत्सव में स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुस्तक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव, विशेष अतिथि महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र साहू, कृषि सभापति जिला पंचायत दुर्ग योगिता चंद्राकर,अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, विधायक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख, वरिष्ट कांग्रेसी भीषम हिरवानी, भरत चन्द्राकर, सहकारिता प्रकोष्ट के अध्यक्ष रिवेंद्र यादव, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चन्द्राकर, जनपद सदस्य डोमन भारती, लेखन साहू,मनीष चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि डॉ पिलेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव जामवंत गजपाल, ब्लॉक कांग्रेस चांद खान, ताम्रध्वज सिन्हा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में जुटे सरपंच गूूंजेश्वरी साहू,ग्राम क़ातरो सरपंच मंजू यदु, घुघुसिडीह सरपंच गोवर्धन बारले, सरपंच मंचादुर दिलीप साहू, सरपंच मतवारी केशरी बाई साहू, सरपंच रिसामा गीता महानंद, सरपंच अंडा उमादेवी चन्द्राकर, सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ ग्रामीण जनों सहयोग रहा।
 


अन्य पोस्ट