दुर्ग

लोग स्वस्थ रहेंगे तो विश्व सबल रहेगा-सरोज पांडेय
22-Jun-2022 3:07 PM
लोग स्वस्थ रहेंगे तो विश्व सबल रहेगा-सरोज पांडेय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में दुर्ग आई आईटी जेेवरा कूटेला भाटा में आयोजित किया गया, जिसमें  भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यसभा सांसद  डॉ.  सरोज पाण्डेय द्वारा योग दिवस के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास का कायक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी, चंद्रिका चन्द्राकर के साथ जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा व वीरेंद्र साहू, माया बेलचंदन सहित जिले के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सरोज पांडे ने कहा की आईआईटी हमारे प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संस्थान है। हम यहां योग दिवस का कार्यक्रम कर रहे हैं, हमारे प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया है कि हम योगा के माध्यम से स्वस्थ रहे, हमारे प्रधानमंत्री ने विश्व को एक नया संदेश दिया कि योग के माध्यम से पूरा विश्व स्वस्थ रहे और प्रधानमंत्री ने इसका नेतृत्व किया, जिससे आज पूरा विश्व योग दिवस मनाता है और योग के प्रति जागरूक हुआ है, यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, लोग स्वस्थ रहेंगे तो विश्व सबल रहेगा। इस भावना के साथ प्रधानमंत्री  ने योग दिवस की घोषणा की। हम सभी कार्यकर्ता आज इस योग दिवस के कार्यक्रम में एकत्रित हुए हैं और मैं सभी से आग्रह करती हूं कि लोगों को अपने जीवन का इसे जरूर अपना हिस्सा बनाएं ताकि हम स्वस्थ रहें निरोगी रहें मैं सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। परिसर में सभी योगा में लीन दिखे और साथ ही साथ योग के फ़ायदों की भी जानकारियाँ मिली।
 


अन्य पोस्ट