दुर्ग
अवैध शराब के साथ 2 पकड़ाए, दुपहिया और 5 पेटी जब्त
21-Jun-2022 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 जून। सोमवार को थाना जामुल की टीम ने दुपहिया में अंग्रेजी शराब ले जाते दो आरोपियों को ढौर में धरदबोचा है। आरोपियों से स्कूटी और 5 पेटी अवैध शराब जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम ढौर के कच्ची रोड से होते हुए आरोपी कुरूद की ओर एक प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब भरकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहे थे, तभी सूचना पर घेराबंदी कर एक काले रंग की एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 सीडी 3447 पर सवार आरोपी भूपेन्द्र सोनी कोहका बजरंग पारा एवं रंजन सिंह (26) एकता चौक लोहिया रोड को रोका गया। इनसे कुल 5 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब और काले रंग की एक्टिवा जब्त की गयी है। दोनों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे