दुर्ग

रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित
21-Jun-2022 3:42 PM
रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जून।
1857 की स्वतंत्रता  संगाम  सेनानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस 18 जून को केलाबाडी चौक पर बुन्देलखण्ड मित्र मंडल के तत्वावधान में बडी संख्या में भिलाई दुर्ग के निवासियों ने एकत्रित होकर श्रद्धापूर्वक सुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, केलाबाडी पार्षद खोखर, कार्यक्रम की प्रभारी एवं दुर्ग नगर निगम की एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, सेक्टर 10  भिलाई के पार्षद अभय कुमार सोनी, अध्यक्ष जी आर चौबे, महासचिव अरविंद कुमार पांडेय की उपस्थिति में महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

बलिदान दिवस पर राष्ट्रगीत एस एल नामदेव एवं अलमास खातून ने  अपने मधुर आवाज में गाये और  सभी ने रानी लक्ष्मीबाई को बलिदान दिवस पर याद किया।
कार्यक्रम की शुरूआत रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात बुन्देलखण्ड मित्र मंडल के  सदस्यों ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों और वरिष्ठ सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई ने उन विषम परिस्थिति में जब महिलाओं को बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं हुआ करती थी, उस समय में देश को आजाद कराने के लिए तलवार उठाई और अंग्रेजों को लोहे के चने चबवा दिए।

कार्यक्रम में एम एम शर्मा, एस डी नायक, टी आर शाक्या, प्रकाश चंद्र राय, राजेश कुमार शर्मा, पी के तिवारी, डी पी अहिरवार, आर के कोरी, रामजी कोरी, राजेश कुमार तिवारी, एच के शर्मा, पी एल स्वर्णकार, एम पी विश्वकर्मा, जाकिर अली, पी के सोनी, एन के रैदास, जालिम सिंह शर्मा, नरेश कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अरविंद कुमार पांडेय ने किया।
 


अन्य पोस्ट