दुर्ग

दो दिनों में नौ हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया
19-Jun-2022 5:46 PM
दो दिनों में नौ हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जून।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में प्रारंभिक दो दिनों में नौ हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वाधिक आवेदन शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय हेतु प्राप्त हुए है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में केवल छत्तीसगढ़ बोर्ड से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी ही स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश हेतु आवेदन कर रहे हैं। सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात ये विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन करेंगे। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी पोर्टल पर दिए गए निर्देश के अनुसार समस्त दस्तावेज अपलोड करे अन्यथा उनकी प्रवेश प्रक्रिया में कठिनाई हो सकती है। प्रवेश हेतु प्रवीण्य सूची सीबीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात ही जारी होगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर प्रवेश प्रक्रिया संबंधी शासन के निर्देशों से अवगत करा दिए हैं।
इस बीच आज आयोजित पीएचडी आरडीसी बैठक में मनोविज्ञान तथा गणित विषय के कुल 25 शोधार्थियों की सिनोप्सीस का गहन परीक्षण विषय-विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मनोविज्ञान विषय की बाह्य विशेषज्ञ डॉ. उषाकिरण अग्रवाल, रायपुर में समस्त शोधार्थियों के शोध कार्य के परिणाम की सामाजिक हित में महत्ता को शामिल किये जाने पर बल दिया। डॉ अग्रवाल के साथ संकाय अध्यक्ष डॉ. शोभा श्रीवास्तव तथा अध्ययन मंडल के अध्यक्ष, डॉ। देवजानी मुखर्जी भी उपस्थित थी। इनके अलावा शोध छात्र-छात्राओं के साथ उनके शोध निर्देशक डॉ. सोनबेर, डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा आदि उपस्थित थे। गणित के आरडीसी बैठक में बाह्य विशेषज्ञ रायपुर के डॉ। वी।एस। ठाकुर ने शोधार्थियों के सिनोप्सीस के शीर्षकतथा शोध प्राविधि में अनेक परिवर्तन हेतु सुझाव दिए। गणित की बैठक में संकाय अध्यक्ष डॉ। अनुपमा अस्थाना तथा अध्ययन मंडल की अध्यक्ष डॉ। पद्मावती उपस्थित थी। शोध निर्देशक के रूप में डॉ। राकेश तिवारी, डॉ। प्राची सिंह भी उपस्थित रही। डॉ। श्रीवास्तव के अनुसार आगामी दिनों में 21 जून को राजनीति शास्त्र विषय की पी।एच।डी। आरडीसी की बैठकआयोजितहोगी।

विश्वविद्यालय परीक्षा के उपकुलसचिव डॉ। राजमणी पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय के वार्षिक परीक्षाओं के कुल 51 में से 32 परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इनके समस्त परिणाम घोषित किए जाने के पश्चात स्नातक स्तर तथा सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित होंगे।
 


अन्य पोस्ट