दुर्ग

उल्लास से मना संत कबीर प्रगटोत्सव एवं सत्संग समारोह
19-Jun-2022 5:20 PM
उल्लास से मना संत कबीर प्रगटोत्सव एवं सत्संग समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जून।
समभाव गुरु कबीर कुटि सिविल लाईन शीतला तालाब के तत्वावधान में दो दिवसीय संत कबीर प्रगटोत्सव 13 व 14 जून को अंचल के विभिन्न स्थान से पधारे कबीर पंथियों की उपस्थिति में उल्लासमय वातावरण के साथ गुरु वंदना, सतसंग प्रवचन गीत एवं उद्बोधन के साथ संपन्न हुआ।

प्रथम दिवस सिविल लाईन शीतला तालाब स्थित समभाव गुरु कबीर कुटि के प्रांगण मे प्रात: 9 बजे गुरु वंदना के साथ शुभारंभ हुआ।
उल्लेखनीय है किं समभाव गुरु कबीर कुटि संभागीय समिति द्वारा प्रथम बार सदगुरु कबीर साहेब की विचार से प्रेरित होकर एक सूत्रीय लक्ष्य समभाव विचार प्रसार को संभाग से लेकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ के जन-जन तक  पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
 प्रथम दिवस गुरु वंदना के अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल गुरुवंदना में शामिल होकर सतगुरु कबीर के सामने मत्था टेका एवं मानव मात्र के कल्याण के लिए आर्शिवाद मांगा। विधायक अरुण वोरा ने संभागीय सदगुरु कबीर कुटि दुर्ग के द्वारा निर्धारित एक सूत्रिय लक्ष्य समभाव को जनजन पहुंचाने संबंधी संदेश की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इसकी निरंतरता बनी रहे। उन्होंने सदगुरु कबीर साहेब की शिक्षा सबके लिये जरुरी एवं प्रासंगिक बताया एवं अपने विधायक मद से सामुदायिक भवन एवं सतसंग मंच का निर्माण कर यथाशीघ्र उपलब्ध कराने आवश्वस्त किया।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा के साथ ही पर्यावरण सफाई एवं वृक्षारोपण पर बल देते हुए तालाब पार की सुन्दरता के लिए हर संभव सहयोग के लिये आश्वस्त किया। 14 जून को प्रात: 9 बजे गुरु वंदना सें शुभारंभ होकर, सत्संग प्रवचन का सिलसिला दिनभर जारी रहा। छत्तीसगढ़ की लता के नाम विख्यात गायिका जयंती यादव द्वारा प्रस्तुत गीत एवं भजन आम सभी संतो एवं भक्ता के मध्य आर्कषण का केन्द्र रहा। 2बजे पूर्व विधायक डा. बालमुकुंद देवांगन अतिथि के रुप मे उपस्थित हुए। गुरु पूजन के पश्चात् समापन आमसभा को संबोधित करते सदगुरु कबीर साहेब की शिक्षा को जनजन तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होनें वर्तमान परिवेश में, जो समुचे विश्व में, जो स्थिति है उस पर चिंता जाहिर करते हुए, सदगुरु कबीर साहेब की शिक्षा समभाव संदेश को ही विकल्प निरुपित किया। इसी क्रम में सात्विक यज्ञ, चौका आरती, भोजन भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
 


अन्य पोस्ट