दुर्ग
श्री रावतपुरा सरकार स्कूल में प्रारंभ हुई क्लासेस, खिले-खिले दिखे चेहरे
19-Jun-2022 5:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 19 जून। श्री रावतपुरा इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में नये सत्र की शुरुआत की गई । स्कूल के पहले दिन ही बच्चों का रुझान देखने को मिला । बच्चे सुबह स्कूल यूनिफार्म पहनकर प्रार्थना सभा में उपस्थित हुए । लम्बी छुट्टियों के बाद आज स्कूल के पहले दिन की उत्सुकता बच्चों में देखते ही बन रही थी ।
प्रार्थना सभा में स्कूल की प्राचार्या और सभी शिक्षकगण भी सम्मिलित हुए।
स्कूल के पहले दिन पुराने और नये बच्चों को देखकर शिक्षकों में काफी उत्साह नजऱ आ रहा है. बच्चों की इतनी संख्या को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है की बच्चों के परिजन भी स्कूल खुलने का अधीरता से प्रतीक्षा कर रहे थे ज्ञातव्य हो श्री रावतपुरा इंटरनेशनल स्कूल संचालित कुम्हारी में नर्सरी से 12वीं तक कक्षाएं की जा रही है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे