दुर्ग

रामाधार बने बिंदेश्वरी बघेल महाविद्यालय कुम्हारी के सांसद प्रतिनिधि
19-Jun-2022 5:13 PM
रामाधार बने बिंदेश्वरी बघेल महाविद्यालय कुम्हारी के सांसद प्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी,  19 जून।
स्व. बिंदेश्वरी बघेल महाविद्यालय कुम्हारी में सांसद प्रतिनिधि के रूप में सभी कार्यों में बैठकों में जानकारियां हासिल करने एवं सांसद  के मार्गदर्शन हेतु  रामाधार शर्मा  को कुम्हारी में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है।

ज्ञात हो कि रामाधार शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं और कई पदों पर आसीन रह चुके हैं, उनकी नियुक्ति पर समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिनिधि पार्षदों ने हर्ष व्यक्त किया है।
ें इस नियुक्ति को लेकर  मनोज वर्मा सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कुम्हारी, राम कुमार सोनी सांसद प्रतिनिधि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुम्हारी, बैजू साहू, गिरीश सोनी, बॉबी श्रीवास्तव, सुजीत यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष, नारायण सोनकर, हिमांशु शर्मा, गोविंद बघेल, राज शर्मा, विकास सोनी, अश्वनी देशलहरे, विकास सोनकर, राजेश सिन्हा, मणिलाल साहू, संतोष वर्मा, अवधेश शुक्ला, मिथिलेश यादव, हीरा सिन्हा, सुरेंद्र शर्मा, अनुराग निर्मलकर एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।

 


अन्य पोस्ट